21 जून 2020 को छठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी इस दिवस का एक खास थीम रखा गया है। इस साल 21 जून 2020 को योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग है। इस थीम के मुताबिक, लोग 21 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से सुबह सात बजे अपने परिवार के साथ योग दिवस में शामिल हो सकेंगे।
इस बार 6वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21 जून 2020 को पूरी दुनिया छठवां ”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” मनाने के लिए तैयार है। योग के लिए इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस को दिसंबर, 2014 में यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (UNGA) द्वारा घोषित किया गया था। जैसा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है- “योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। विचार और एक्शन, संयम और पूर्णता, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है योग। अपनी जीवनशैली को बदलकर और चेतना पैदा करके यह समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है।
योग का अर्थ क्या है ?
योग संस्कृत धातु ‘युज’ से निकला है, जिसका मतलब है व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना या रूह से मिलन। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। हालांकि कई लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं, जहाँ लोग शरीर को मोडते, मरोड़ते, खींचते हैं और श्वास लेने के जटिल तरीके अपनाते हैं। यह वास्तव में केवल मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता का खुलासा करने वाले इस गहन विज्ञान के सबसे सतही पहलू हैं, योग का अर्थ इन सब से कहीं विशाल है । योग विज्ञान में जीवन शैली का पूर्ण सार आत्मसात किया गया है।
“योग सिर्फ व्यायाम और आसन नहीं है। यह भावनात्मक एकीकरण और रहस्यवादी तत्व का स्पर्श लिए हुए एक आध्यात्मिक ऊंचाई है, जो आपको सभी कल्पनाओं से परे की कुछ एक झलक देता है।”
योग दिवस का विचार किसने प्रस्तावित किया ?
”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” का विचार भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली में भाषण देने के दौरान प्रस्तावित किया गया था। 21 जून को उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में विशेष महत्व रखता है। नरेंद्र मोदी ने ही 21 जून को ”अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के रूप में मनाने का सुझाव दिया। योग दिवस का लोगो (Logo) मानवता के प्रति सद्भाव और शांति का प्रतीक है, जो योग की प्रकृति को दर्शाता है। योग दिवस के दिन दुनिया भर में कई कार्यक्रम होते हैं। इस दिन सभी देशों में योग, ध्यान, वाद-विवाद और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शनों का आयोजन किया जाता है ताकि इसके जरिए योग दिवस के संदेश और अर्थ का पूरी दुनिया में प्रचार-प्रसार किया जा सके।
योग के फायदे
आप सभी लोग जानते है कि योग करना कितना फायदेमंद होता है। आजकल सरकार भी इसरे लिए अवेयर है। योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। 7 योग आसन जो आपके पेट को रखें स्वस्थ तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है।
– हर दिन अपने दिन की शुरुआत सूर्यनमस्कार से करें। यदि आप एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, तो अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय निकालकर कुछ सांस लेने के व्यायाम करें और रोजाना कुछ मिनट के लिए योग करें।
– रोजाना योग करने से आप अपनी ध्यान क्षमता बढ़ा सकते हैं। इससे याददाश्त और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है।
– योग के जरिए आपकी मांसपेशियों में होने वाला दर्द दूर होता है। आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में यह मदद करता है।
– यह आपके शरीर को मजबूत बनाने और रीढ़ को स्थिर करने में मदद करता है। इससे पीठ दर्द, तनाव और अवसाद को दूर कर सकते हैं।
– यह आपके मन, शरीर और आत्मा को स्थिर करता है और शांति और आनंद से आपको भर देता है।
BADHIYA JANKARI
LikeLike